Breaking: Samba में जोरदार प्रदर्शन, लोगों ने Jammu-Pathankot राष्ट्रीय राजमार्ग किया बंद
Edited By Neetu Bala, Updated: 25 May, 2025 04:37 PM

इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क के बीचों-बीच लेट गए
सांबा (अजय ) : पुलिस ए.एस.आई. योगराज सिंह की मौत के बाद गुस्साए सांबा के लोगों ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को सांबा चौक से बंद करके जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता, गौरक्षा दल, समाजिक संगठन और हिंदू संगठनों के लोगों शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क के बीचों-बीच लेट गए। पशु तस्करों को गोली मारो और कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। ए.एस.आई योगराज सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए लोगों ने कहा कि कमजोर कानून होने के चलते पशु तस्करों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं और यही कारण है कि उन्होंने बिना किसी डर के गाड़ी को ही पुलिस के ऊपर चढ़ा दिया। उन्होंने कहा नशा तस्कर और पशु तस्करों पर गोली मारने का आदेश पास होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः J&K: देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा ढांगरी, तिरंगे की छांव तले उठे भारत माता के जयकारे…
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस के लोग ही अपनी रक्षा नहीं कर पाएंगे तो आम लोगों की जिंदगी किसके भरोसे रहेगी । उन्होंने कहा कि अब पानी सर के ऊपर चला गया है, इसलिए जरूरी है कि तस्करों के अड्डों को ही पूरी तरह से तबाह किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो लोग ही इनको सबक सिखा देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हादसों का हॉटस्पॉट बना यह चौक, एक और कार दुर्घटना

Jammu Kashmir में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, जोखिम में 30,000 लोगों की जान, पढ़ें...

Jammu Kashmir के इस इलाके में दिखाई दिए 3 हथियारबंद संदिग्ध, लोगों में बनी दहशत

Jammu Kashmir में मार्च महीने 10 दिन Bank रहेंगे बंद, देखें List

Jammu Kashmir के मौसम को लेकर ताजा Update, विभाग ने जताई ये संभावना

Jammu: वैज्ञानिक जांच से खुलासा, लाखों के सोने की चोरी करने वाला Mastermind गिरफ्तार

Jammu में अपराध के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तस्कर गिरफ्तार

Jammu बस स्टैंड पर खौफनाक वारदात! युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Jammu में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! देसी व्हिस्की की बोतलों सहित 1 गिरफ्तार

ऑपरेशन संजीवनी के तहत Jammu पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार