मुगल रोड के बुफलियाज में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

Edited By Kalash, Updated: 07 Jun, 2026 12:33 PM

massive fire breaks out at bufliaz surankote

पुंछ जिले में ऐतिहासिक मुगल रोड की शुरुआत वाली जगह सुरनकोट के बुफलियाज में सुबह-सुबह भीषण आग लगने की खबर सामने आई है।

पुंछ (धनुज): पुंछ जिले में ऐतिहासिक मुगल रोड की शुरुआत वाली जगह सुरनकोट के बुफलियाज में सुबह-सुबह भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। वहां बनी कई दुकानें इस आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश की गई। आग लगने के कारण दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है जिसकी जांच की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!