शहीद पैरा कमांडो को मिला सम्मान, राष्ट्रपति ने इस चक्र से नवाजा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Jul, 2024 03:37 PM

martyr para commando havildar abdul majeed awarded kirti chakra

इस बात से उसके परिवार और जानकारों में गर्व और प्रसन्नता का माहौल है।

पुंछ(धनुज): पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव अजोट निवासी शाहिद पैरा कमांडो हवलदार अब्दुल मजीद को नंबर 9 प्रांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा शुक्रवार को कीर्ति चक्र दिया गया।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पर लगे BSF जवानों के साथ हादसा, नहर में गिरी कार

इस बात से उसके परिवार और जानकारों में गर्व और प्रसन्नता का माहौल है। शहीद की मां, शहीद के बेटे और रिश्तेदारों से जब की बात तो उनका कहना था कि उन्हें शहीद अब्दुल मजीद के बलिदान पर नाज है। वहीं सरकार द्वारा उसे कीर्ति चक्र दिए जाने से प्रसन्नता है के साथ ही गर्व का भी अनुभव हो रहा है। अब्दुल मजीद को कीर्ति चक्र मिलने से उनके इस भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव के युवाओं का मनोबल बढ़ेगा जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू हुई यात्रा

गोरतलब है कि पंच के गांव अजोत निवासी पैरा कमांडो हवलदार अब्दुल मजीद ने राजौरी जिले में 22 नंबर 2023 को आतंकियों से लोहा लेते हुए प्राणों की आहुति दी थी। इसे लेकर कल दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद अब्दुल मजीद की पत्नी श्रीमती शकीरा बी को कीर्ति चक्र प्रदान किया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!