Shopian की रहीला जान बनी मिसाल, सेब के बाग की जगह शुरू की अकादमी...युवाओं को मिल रही नई दिशा

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jan, 2026 01:54 PM

a woman from shopian sets an example

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है,

शोपियां कश्मीर ( मीर आफताब ) :   जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां सिंदो शिरमल की रहने वाली रहीला जान ने खेलों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अनूठी पहल की है। सेब की खेती के लिए जानी जाने वाली अपनी जमीन से पौधे हटाकर रहीला जान ने वहां अपने दम पर एक वॉलीबॉल अकादमी की शुरुआत की है।

रहीला जान खुद नेशनल लेवल की वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। खेल के प्रति अपने जुनून और अनुभव को आगे बढ़ाते हुए वह अब स्थानीय बच्चों को वॉलीबॉल की ट्रेनिंग दे रही हैं। उनका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना, उन्हें अनुशासन सिखाना और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

PunjabKesari

रहीला जान का कहना है कि उनकी इस पहल का सबसे बड़ा मकसद युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाना है, ताकि वे ड्रग्स और अन्य नकारात्मक गतिविधियों से दूर रह सकें। अकादमी में बच्चों को न केवल खेल की तकनीक सिखाई जा रही है, बल्कि टीमवर्क, आत्मविश्वास और मेहनत का महत्व भी समझाया जा रहा है।

DDC सदस्यों और PDP के सीनियर नेता राजा वहीद ने रहीला जान के प्रयासों को काबिले-तारीफ बताते हुए कहा कि इस तरह की पहलें स्थानीय टैलेंट को निखारने, युवाओं में अनुशासन विकसित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!