Vande Bharat से कश्मीर की वादियों का सफर.... Katra से निकली पहली Train
Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jun, 2025 12:15 PM

इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में बहुत उत्साह देखने को मिला।
कटरा ( अमित शर्मा ) : शनिवार सुबह 8:10 बजे कटड़ा से यात्रियों को लेकर पहली वंदे भारत ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में बहुत उत्साह देखने को मिला। सभी यात्री पहली बार वंदे भारत ट्रेन में सफर कर कश्मीर की खूबसूरत घाटियों का आनंद उठाते दिखे।
ये भी पढ़ेंः CM Omar ने दी ईद की बधाई, जामा मस्जिद में प्रतिबंधों पर जताई चिंता
ट्रेन के अंदर भारत माता की जय और जय माता दी के जयघोष से पूरा वंदे भारत का कोच गूंज उठा। इस दौरान यात्रियों का जोश और खुशी देखने लायक थी। सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। साथ ही खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके। इस पहली वंदे भारत ट्रेन के सफर से सभी यात्रियों को बहुत खुशी और गर्व महसूस किया।



अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here