Kidnapping Case में जम्मू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मध्यप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 29 Jul, 2025 11:14 PM

jammu police got big success in kidnapping case

जम्मू पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

जम्मू (तनवीर सिंह): आर.एस. पुरा पुलिस की सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक अगवा की गई लड़की को मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 19 जुलाई 2025 को सामने आया, जब लड़की के पिता ने पुलिस स्टेशन आर.एस. पुरा में लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी को किसी ने अगवा कर लिया है। उन्होंने इस अपहरण के पीछे एक व्यक्ति दानिश कंगर, पुत्र हर प्रसाद, निवासी फुलर, तहसील गरोकोटा, जिला सागर (मध्यप्रदेश) का नाम लिया। शिकायत के आधार पर थाना आर.एस. पुरा में एफआईआर नंबर 149/2025 धारा 137(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई।

PunjabKesari

एसडीपीओ आर.एस. पुरा की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि सिंह परिहार के नेतृत्व में एसआई जावेद अहमद भी शामिल थे। टीम ने विभिन्न सुरागों को जोड़ा और तकनीकी सहायता से बड़ी मेहनत के बाद लड़की को मध्यप्रदेश से बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी दानिश कंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से फुलर, तहसील गरोकोटा, जिला सागर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!