Jammu Crime : लाखों के सामान के साथ आदतन चोर गिरफ्तार

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Sep, 2025 07:53 PM

jammu police gets success habitual thief arrested with goods worth lakhs

पुलिस ने आरोपी पर एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जम्मू ( तनवीर )  :  जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 35 लाख के चोरीशुदा सामान के साथ एक को गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर को जम्मू के भटिंडी इलाके में पुलिस पार्टी सामान्य गश्त पर थी, जब एक व्यक्ति ने पुलिस के साथ हाथापाई करने का प्रयास किया, तब उस व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

पूछताछ में पता चला कि वह आदतन चोर है और उस पर पहले भी 18 मामले दर्ज हैं। उक्त व्यक्ति राजौरी का रहने वाला है और हाल ही में भटिंडी का है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 7 चोरी की गईं गाड़ियां , टावरों से चोरी की गई 26 बैटरियां जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!