Jammu Kashmir के इस इलाके में बरामद हुआ ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kamini, Updated: 29 Dec, 2025 01:52 PM

jammu police defused the grenade

नॉर्थ कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जम्मू/श्रीनगर, (रितेश): नॉर्थ कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। शिरी पुलिस स्टेशन के तहत जोगियार इलाके में रात की पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक जंग लगा ग्रेनेड बरामद किया। ग्रेनेड की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और लोगों की आवाजाही रोक दी। इसके बाद बारामूला से बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) को मौके पर बुलाया गया। BDS टीम ने पूरी सावधानी के साथ ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर कार्रवाई से एक संभावित खतरा टल गया। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!