Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Aug, 2026 07:40 PM

निगम ने आज सूर्यपुत्री तवी रिवरफ्रंट पर एक 'नेट जीरो कूलिंग स्टेशन' शुरू किया है।
जम्मू ( रोशनी ) : गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जम्मू म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने एक नई पहल शुरू की है। निगम ने आज सूर्यपुत्री तवी रिवरफ्रंट पर एक 'नेट जीरो कूलिंग स्टेशन' शुरू किया है। इस स्टेशन का उद्घाटन JMC कमिश्नर डॉ. देवांश यादव ने किया। इस कूलिंग स्टेशन की सबसे खास बात ये है कि ये पूरी तरह सौर ऊर्जा पर चलता है।
इसे क्यूं दिया गया है 'नेट जीरो नाम... आइए जानते हैं
सोलर पैनल से बनने वाली बिजली से ही कूलिंग और लाइटिंग दोनों होगी। इसी वजह से इसे 'नेट जीरो' नाम दिया गया है, क्योंकि इसका कार्बन फुटप्रिंट शून्य है।
डॉ. देवांश यादव ने कहा कि JMC बेहतर विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। इस तरह के प्रोजेक्ट जम्मू को स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने में मदद करेंगे। इस तरह से तवी रिवरफ्रंट घूमने आने वाले पर्यटकों और आम नागरिकों को गर्मी में यहां ठंडी राहत मिल सकेगी। JMC का मानना है कि आने वाले समय में शहर में और भी ऐसी और भी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here