लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ा राजनीतिक फेरबदल संभव

Edited By Sunita sarangal, Updated: 31 May, 2024 11:57 AM

jammu kashmir politics

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने जम्मू -कश्मीर में 5 लोकसभा सीटों में से केवल 2 लोकसभा सीटों पर ही अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

जम्मू: केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में 4 जून को लोकसभा चुनाव की 5 सीटों के परिणाम घोषित होने के बाद बड़ा राजनीतिक फेरबदल संभव है। कई राजनीतिक दल जिनमें भाजपा भी शामिल है, के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है और उन्हें लोकसभा चुनाव तक विस्तार मिला हुआ है। इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के भी चुनाव होने हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल का केवल मनोनयन हुआ है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों में लोकसभा चुनाव के परिणाम बड़ा फेरबदल लाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें :  College Students के लिए जरूरी खबर, जम्मू शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने जम्मू -कश्मीर में 5 लोकसभा सीटों में से केवल 2 लोकसभा सीटों पर ही अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। 3 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रैंस के उम्मीदवारों का समर्थन किया। ऐसे में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद इन दलों से भाजपा का विधानसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर गठबंधन भी आने वाले दिनों में हो सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!