Jammu: सिविल सचिवालय के पास हादसा, सड़क के बीचों-बीच पलटी कार, मचा हड़कंप
Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Oct, 2025 03:18 PM

यह हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर लोगों में हड़कंप मचा गया।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू में आज सिविल सचिवालय की बैक साइड एक भयंकर हादसा पेश आया। यह हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर लोगों में हड़कंप मचा गया। जानकारी के अनुसार देखते ही देखते मारुति की सियाज कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया और सभी कार के ड्राइवर को बचाने के लिए जुट गए और उसे सकुशल बाहर निकाला गया।
इस हादसे के दौरान मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची और क्रेन बुलाई गई, जिसके बाद कार को सीधा किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति जो अपनी मारुति कार में आ रहा था अचानक एक कुत्ता सामने आने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस हादसे में गाड़ी काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन कोई भी जान का नुकसान नही हुआ है। कार चलाने वाला व्यक्ति भगवान की दया से बिल्कुल ठीक-ठाक रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
Related Story

Jammu: खुलेआम चल रहा था 'खेल', अचानक पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ ....

Jammu में दर्दनाक हादसा : नहाने गए तीन दोस्त तवी नदी में डूबे, तलाश जारी

Jammu में अवैध खनन की वारदात पकड़ी, कार्रवाई तेज

Jammu Kashmir के इस इलाके में खिसकी धरती, Main मार्ग बंद

Baramulla में दर्दनाक हादसा, नाले में समाई कार, लोगों में मची भगदड़

Jammu-Srinagar हाईवे पर सफर संभलकर! वाहनों की थमी रफ्तार, जानें Advisory

Jammu Kashmir: बस और ट्रक के बीच भयानक टक्कर, मंजर देख लोग सन्न

Jammu Kashmir के इस इलाके में आग का तांडव, चपेट में आया घर जलकर खाक

Jammu Kashmir के मौसम को लेकर आया नया Update, 16-17 अप्रैल को लेकर अलर्ट जारी

Jammu Kashmir में बंद रास्तों पर ताजा Update, प्रशासन की लोगों से अपील