Jammu Kashmir में बत्ती हुई गुल तो अब नहीं आएगी? बिजली कर्मियों ने कर दिया ऐलान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Aug, 2026 02:08 PM

jammu kashmir power employees to go on strike

जानकारी के अनुसार जे.के. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ग्रेजुएट संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि 12 अगस्त 2026 रात के 12 तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया...

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अगर कहीं पर भी बिजली खराब हो जाती है तो उसे कोई भी ठीक नहीं करेगा। जी हां, अब बिजली खराब होने पर उसे ठीक करने के लिए कर्मचारी नहीं आएंगे क्योंकि 13 अगस्त 2026 से जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग के जे.के. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ग्रेजुएट संगठन हड़ताल पर जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जे.के. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ग्रेजुएट संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि 12 अगस्त 2026 रात के 12 तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 13 अगस्त 2026 की सुबह से सभी जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बिजली विभाग के कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं अगर कहीं पर भी जम्मू-कश्मीर के लोगों को बिजली के संकट का सामना करना पड़ता है तो इसकी सारी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!