J&K Weather: बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, जानें अपने इलाके में कहां तक पहुंचा पारा

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Dec, 2024 12:22 PM

j k weather chill increases due to snowfall in jammu and kashmir

यातायात अधिकारियों ने कहा कि बर्फ जमा होने के कारण लद्दाख को जोड़ने वाली रणनीतिक श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क, गुरेज-बांदीपुरा और सिंथन सड़कें भी अस्थायी रूप से बंद हो गई हैं।

श्रीनगर : कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद रात के तापमान में काफी गिरावट आई और रविवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।  यातायात अधिकारियों ने कहा कि बर्फ जमा होने के कारण लद्दाख को जोड़ने वाली रणनीतिक श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क, गुरेज-बांदीपुरा और सिंथन सड़कें भी अस्थायी रूप से बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को यातायात योग्य बनाने के लिए बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
 
 मौसम विभाग ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने के आसार हैं और दो दिसंबर की देर शाम से तीन दिसंबर की सुबह तक ऊंचे इलाकों और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हल्की बफर्बारी हो सकती है। इसके बाद सात दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि आठ दिसंबर को भी बारिश के आसार हैं, साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हल्की बफर्बारी का अनुमान है और 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।       

 कश्मीर घाटी भीषण ठंड की चपेट में बनी हुई है क्योंकि ऊंचे इलाकों में कल हुई बफर्बारी के बाद दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। श्रीनगर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 1.0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम की इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था।      

  श्रीनगर की प्रतिष्ठित डल झील और अन्य हिस्से भी कोहरे की चपेट में हैं, जिससे सामान्य गतिविधियां बाधित हो रही हैं। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यह दक्षिण कश्मीर के प्रवेश द्वार के लिए सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।    

   पहलगाम में रात के तापमान में सुधार हुआ लेकिन हिमांक बिंदु से नीचे रहा और शनिवार को शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले रविवार को शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल के लिए सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉटर् में बफर्बारी के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई और पिछली रात शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम की इस अवधि के दौरान घास के मैदानों की घाटी के लिए यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।        

कोकेरनाग में तापमान में भी सुधार हुआ और पिछली रात के 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले रविवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्पॉट के लिए यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम कार्यालय के अनुसार, एक दिन पहले दर्ज किए गए 3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था और यह मौसम की इस अवधि के दौरान उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले के लिए सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

ये भी पढ़ेंः  अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

41/1

3.0

Delhi Capitals are 41 for 1 with 17.0 overs left

RR 13.67
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!