जम्मू में गर्मी ने लोगों का हाल किया बेहाल, इतने डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 May, 2024 10:11 AM

heat wave in jammu

इससे पहले 26 मई 1984 को जम्मू में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया था और यह एक सर्वकालिक रिकॉर्ड था।

जम्मू: मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि जम्मू में मई के अंत तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सैल्सियस को पार कर सकता है। आई.एम.डी. अधिकारी ने कहा कि बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है और मई के अंत तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। चूंकि दिन का तापमान 41 डिग्री से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है, इसलिए आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री को पार करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir News : इस जिले से मिले हथियार और गोला-बारूद

इससे पहले 26 मई 1984 को जम्मू में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया था और यह एक सर्वकालिक रिकॉर्ड था। इससे पहले 31 मई 2019 को तापमान 44.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं 15 मई 2022 को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सैल्सियस और पिछले वर्ष 23 मई, 2023 को अधिकतम तापमान 42.0 दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि 21 से 28 मई तक आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में गर्मी की लहर, जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों और कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में गर्म और शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। लेह में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया और मंगलवार को यह 42.5 डिग्री दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!