Punjab सीमा से घुसे गैंगस्टरों ने पुलिस पर की Firing,भागते हुए खंभे से टकराए, फिर...

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Oct, 2025 02:32 PM

gangsters who entered from the punjab border opened fire on the police

व्यक्तियों में से एक मुराद अली कठुआ जिले में चार मामलों में वांछित है।

 जम्मू :   जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी लखनपुर इलाके में पुलिस की एक टीम ने उन्हें जांच के लिए रोका। पुलिस के अनुसार, पंजाब सीमा की ओर से आ रहे आरोपियों ने गोलीबारी की और अपनी मोटरसाइकिल से घटनास्थल से भागने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने चेतावनी स्वरूप गोलियां भी चलाईं और बदमाशों का पीछा किया, जिसके बाद बदमाशों का संतुलन बिगड़ गया और वे किडियन घड़ियाल पुल के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गए, जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक मुराद अली कठुआ जिले में चार मामलों में वांछित है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!