जम्मू वेयरहाउस अग्निकांड : दमकल विभाग का बयान आया सामने, बताई देरी से आने की वजह

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Nov, 2026 06:54 PM

fire brigade statement on jammu warehouse fire incident

दीपावली की रात को जम्मू की नेहरू मार्केट के वेयरहाउस में लगी भयंकर आग में 9 दुकानें जलकर खाक हो गईं।

जम्मू(तनवीर सिंह): दीपावली की रात को जम्मू की नेहरू मार्केट के वेयरहाउस में लगी भयंकर आग में 9 दुकानें जलकर खाक हो गईं। वेयरहाउस के व्यापारी सीधे तौर पर आरोप लगा रहे हैं कि दमकल विभाग की देरी के चलते आग ने इतना विकराल रूप धारण किया। अगर दमकल विभाग समय पर पहुंच जाते तो आग को फैलने से रोका जा सकता था।

इस पर डिप्टी डायरेक्टर फायर एंड सर्विस ने कहा कि दमकल विभाग पूरी निष्ठा से काम करता है लेकिन दीपावली की रात जम्मू शहर में करीब 35 जगह आग लगी थी। ऐसे में बहुत-सी गाड़ियां आग बुझाने में व्यस्त थीं। उसके बावजूद जैसे ही उनको वेयरहाउस में आग की खबर मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 4 से 5 टैंकर तुरंत रवाना किए। इसके बाद आग बुझाने के लिए करीब 18 टैंकरों को लगाया गया था ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर करीब 35 जगह पर उन्हें आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर्स को लगाना पड़ा। उसके बावजूद उन्होंने अपनी मौजूदगी में वेयरहाउस की आग को सुबह 3:30 बजे तक काबू पाया। आग बुझाने वाले वाहनों से बाकायदा फोम डाली गई ताकि उस पर काबू पाया जा सके। इस बात को उन्होंने सिरे से खारिज किया कि उनकी तरफ से कोई चूक हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने निष्ठापूर्वक काम किया है और आग को बुझाने में पूरी मेहनत की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!