Edited By Vatika, Updated: 14 Apr, 2026 08:52 AM

म्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार सुबह हल्के तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया
जम्मू(रोशनी): जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार सुबह हल्के तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए लोगों में घबराहट का माहौल बन गया।
सुबह 4:55 पर लगे झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 4:55:55 बजे IST पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.101 उत्तर और देशांतर 75.881 पूर्व पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई है।
घरों से बाहर निकले लोग
हल्की तीव्रता के कारण भूकंप के झटके ज्यादा प्रभावशाली नहीं थे, लेकिन डोडा और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने कंपन महसूस किया। कुछ समय के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।