डोडा पुलिस Action, मोस्ट वांटेड भगोड़ा पंजाब से किया गिरफ्तार

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 May, 2024 07:07 PM

doda police action most wanted fugitive arrested from punjab

आरोपी वर्ष 2006 से गिरफ्तारी से बच रहा था।

डोडा : एक बड़ी सफलता में पुलिस स्टेशन गंधोह जिला डोडा की एक पुलिस पार्टी ने एक मोस्ट वांटेड भगोड़े को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गुलाम कादिर पुत्र माहेर बाकेश निवासी मलाथ तहसील गंदोह के रूप में की गई है। जो एफ.आई.आर. संख्या 57/2007 यू.एस. 302,307 आर.पी.सी. 7/27 ए.एक्ट और (2) एफ.आई.आर. संख्या 103/2006 यू.एस. 302,307 आर.पी.सी. 7/27 ए.एक्ट में शामिल था। उसके खिलाफ पी.एस. गुनधोह में पंजीकृत किया गया था, लेकिन वह वर्ष 2006 से गिरफ्तारी से बच रहा था।

ये भी पढ़ेंः Kashmir Crime: कुपवाड़ा में गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पी.एस. गुनधोह में एक टीम का गठन किया गया और सूत्रों से जानकारी जुटाई गई। अंतत: टीम ने मानव सूचना और तकनीकी सहायता प्राप्त करने के बाद पंजाब से उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यहां यह उल्लेखनीय है कि भगोड़ा एक आत्मसमर्पित आतंकवादी है और उसे वर्ष 2023 में जे.एम.आई.सी. गुनधोह अदालत द्वारा अपराधी भी घोषित किया गया था। वह अब्दुल लतीफ पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी चंपाल अमराई तहसील चिल्ली पिंगल, मोहम्मद इशाक पुत्र जहूर दीन निवासी मलाथ तहसील गंडोह की हत्या में भी शामिल है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!