अचानक तालाब में गिरा बच्चा, बचाने गई मां भी डूबी और फिर...

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Mar, 2024 10:59 AM

death of mother and child by drowning

फार्म हाउस में मछलियां पालने के लिए बनाए गए तालाब की ओर बच्चा चला गया

जम्मू: बजालता पुलिस पोस्ट क्षेत्राधिकार में स्थित तालाब में डूबने से 8 वर्षीय एक बच्चे और मां की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार शालामार अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर पुलिस ने सुलझाया हत्या का केस, 2 आरोपियों को किया Arrest

जानकारी के अनुसार महिला घास काटने के लिए बजालता में एक फार्म हाउस की तरफ गई थी। फार्म हाउस में मछलियां पालने के लिए बनाए गए तालाब की ओर बच्चा चला गया और अचानक पानी में डूब गया। उसे देख महिला बच्चे को बचाने के लिए तालाब में कूद गई। वहां मौजूद महिला का दूसरा 9 वर्षीय बेटा उनको बचाने का प्रयास करने लगा। इतने में लोग मौके पर पहुंच गए। इस दुर्घटना में महिला और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे का उपचार जम्मू के एस.एम.जी.एस. अस्पताल में जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!