बड़ी-ब्राहमणा में दिन-दहाड़े वारदात, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का व*श

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 May, 2026 07:43 PM

daylight sensation in bari brahmana

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।

साम्बा (संजीव): जिले के बड़ी-ब्राहमणा थाना क्षेत्र के लोअर करथोली इलाके में सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महिला का शव उसके ही घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय अनुराधा पत्नी अजय सिंह, निवासी लोअर करथोली, जिला साम्बा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बड़ी ब्राह्मणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब महिला के बच्चे स्कूल गए हुए थे और उसका पति काम पर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में महिला की हत्या कर दी गई। जब घटना का पता चला तो इलाके में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही किसी आरोपी की पहचान हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!