जम्मू के छननी में मची अफरा तफरी,  हिमाचल नंबर की जीप ने खड़ी गाड़ियों को उड़ाया

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 May, 2026 03:07 PM

chaos erupts in jammu s channi

इस नुकसाने से अनुमान लगाया जा सकता है कि कि इस रुबिकॉन जीप स्पीड कितनी ज्यादा होगी। इस हादसे में  तीन गाड़ियों का नुकसान हुआ है।

 जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जिला जम्मू के छननी में देर रात तब अफरा-तफरी मच गई जब एक नीचे की तरफ से आ रही रुबिकॉन जीप जो काफी ज्यादा स्पीड में आ रही थी,  ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रुबिकॉन जीप की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि एक कार जिसका मुंह दीवार की तरफ था, लेकिन इसको टक्कर लगने के बाद अपनी जगह से 2 से 4 फुट आगे की तरफ निकल गई और इसका मुंह सड़क की तरफ मुड़ गया। उसी के साथ-साथ थार  को भी इस रुबिकॉन जीप ने हिट किया जिसके कारण थार के भी एयरबैग खुल गए। इस नुकसाने से अनुमान लगाया जा सकता है कि कि इस रुबिकॉन जीप स्पीड कितनी ज्यादा होगी। इस हादसे में  तीन गाड़ियों का नुकसान हुआ है।

इस घटना के बाद स्थानी लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी जिसने मौके पर आकर हालात का जायजा लिया। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि जो युवक यह गाड़ी चला रहे थे, वे नशे में थे क्योंकि उनकी गाड़ी से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। गणीमत यह रही कोई भी जान का नुकसान नहीं हुआ। रुबिकॉन जीप हिमाचल नंबर की बताई जा रही है और जिसकी गाड़ी के साथ यह गाड़ी टकराई है उसे व्यक्ति ने खुद इसकी वीडियो ग्राफी की और उसका नंबर बता रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर ली है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने रुबिकॉन जीप को भी अपने हिरासत में ले लिया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!