National Highway पर Highspeed पड़ी भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 May, 2026 12:57 PM

challan of high speed vehicles on jammu pathankot national highway

अभियान के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक गति से दौड़ रहे कई वाहनों को चिन्हित कर उनके चालान काटे गए।

हीरानगर(लोकेश): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों और निर्माण कार्य के बीच यातायात पुलिस ने बुधवार को हीरानगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। डी.टी.आई. कठुआ राकेश कुमार के नेतृत्व में लगाए गए विशेष नाके के दौरान यातायात पुलिस ने अत्याधुनिक स्पीड रडार गन के माध्यम से हाईवे पर गुजर रहे वाहनों की गति की जांच की।

अभियान के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक गति से दौड़ रहे कई वाहनों को चिन्हित कर उनके चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। डी.टी.आई. राकेश कुमार ने बताया कि जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है, जिसके चलते जगह-जगह डायवर्जन बनाए गए हैं। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति भी खराब है, जिससे तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए वाहन चालक संयम और सावधानी के साथ वाहन चलाएं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!