Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Mar, 2026 02:27 PM

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर से पहले Mata Vaishno Devi मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वीरवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर भवन परिसर में सजावट का कार्य जोर-शोर से जारी है
कटड़ा ( अमित शर्मा ) : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर से पहले Mata Vaishno Devi मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वीरवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर भवन परिसर में सजावट का कार्य जोर-शोर से जारी है और पूरे क्षेत्र को भव्य रूप देने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नवरात्रों से पहले ही भवन में भक्तों की रोनक दिखने लगी है।
बताया जा रहा है कि आज शाम तक वैष्णो देवी भवन पूरी तरह सजकर तैयार हो जाएगा, जहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए आकर्षक रोशनी और सजावट की जा रही है। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को इस दौरान एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक वातावरण मिल सके।



अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here