Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Aug, 2026 08:56 PM

शिकायतकर्त्ता के अनुसार उससे 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी, बाद में मामला 10,000 रुपए देने पर तय हुआ था।
जम्मू (निश्चय) : सैट्रल ब्यूरो औफ इंवेस्टिगेशन (सी.बी.आई.) ने जानीपुर पुलिस स्टेशन में तैनात प्रोबेशनर सब-इंस्पैक्टर दानिश हमीद को कथित तौर पर रिश्वत की मांग करते व रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार 2024 बैच का यह अधिकारी (आरोपी) मौजूदा समय में जानीपुर पुलिस स्टेशन में तैनात है। आरोप है कि आरोपी ने वेवाहिक/धरेलु विवाद का मामला न दर्ज करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की मांग की थी। सी.बी.आई. ने मिली शिकायत के आधार पर रविवार को कार्रवाई कर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा कर आरोपी को कथित तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्त्ता के अनुसार उससे 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी, बाद में मामला 10,000 रुपए देने पर तय हुआ था। सी.बी.आई. ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रिश्वत के पैसे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here