सावधान! व्यस्त मार्ग बना 'डेथ ट्रैप'!  हर पल मंडरा रहा मौत का साया, प्रशासन फिर भी बेपरवाह

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Mar, 2026 01:26 PM

busy road turns into a  death trap

आसपास स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान होने के कारण इस मार्ग पर दिनभर वाहनों और विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रहती है।

आर.एस. पुरा  (मुकेश) :  आर.एस. पुरा क्षेत्र के चक मोहम्मद यार से चौहाला गांव को जोड़ने वाली सड़क पर नहर के ऊपर बना पुल इन दिनों बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुका है। पुल की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि यह राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस पुल पर किसी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो किनारों पर मजबूत रेलिंग है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिसके चलते यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने बताया कि आसपास स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान होने के कारण इस मार्ग पर दिनभर वाहनों और विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल की खस्ताहाल स्थिति के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर चुके हैं, जिससे बड़े हादसे होने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

PunjabKesari

लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और आर.एस. पुरा प्रशासन से मांग की है कि पुल की जल्द से जल्द मुरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही, सुरक्षा के लिए मजबूत रेलिंग और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!