भगवान शिव की पवित्र गदा का भूमि पूजन अनुष्ठान सम्पन्न

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Jul, 2025 01:24 PM

bhoomi pujan ritual of the sacred mace of lord shiva completed

इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा से जुड़ी सदियों पुरानी परम्पराओं की औपचारिक शुरूआत हुई।

श्रीनगर/ जम्मू :  आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर वीरवार को भगवान शिव की केसरिया वस्त्रधारी चांदी की पवित्र गदा “छड़ी मुबारक” को भूमि पूजन अनुष्ठान के लिए औपचारिक रूप से पहलगाम ले जाया गया। इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा से जुड़ी सदियों पुरानी परम्पराओं की औपचारिक शुरूआत हुई।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वामी महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधुओं के समूह द्वारा श्रीनगर स्थित छड़ी मुबारक को उसके निवास स्थान से ले जाया गया। इसके बाद पवित्र छड़ी को पहलगाम स्थित गौरी शंकर मंदिर ले जाया गया जहां धार्मिक उत्साह के साथ भूमि पूजन किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। छड़ी मुबारक धार्मिक कैलेंडर के अनुसार अपनी पारंपरिक यात्रा जारी रखेगी जिसका समापन अमरनाथ की पवित्र गुफा में अंतिम दर्शन के साथ होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!