Samba में सवारियों से भरा Auto पलटा, मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Oct, 2025 03:57 PM

auto full of passengers overturned in samba

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बुधवार को एक भयानक हादसा हुआ है।

सांबा (अजय): जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बुधवार को एक भयानक हादसा हुआ है। सांबा जिले के सरना इलाके में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया, जिसमें 6 सवारियां घायल हो गईं। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. पूजा देवी – पुत्री देव राज, निवासी शाह बलोड
  2. साहिल वर्मा – पुत्र सरदारी लाल, निवासी सरना
  3. राहुल कुमार – पुत्र बलवान चंद, निवासी बरदन
  4. समरिति देवी – पुत्री बलवान चंद, निवासी बरदन
  5. प्रीति देवी – निवासी बरदन
  6. निर्मला देवी – पुत्री सोम राज, निवासी बरदन

जानकारी के अनुसार, यह ऑटो सवारियों को लेकर सांबा की तरफ जा रहा था, जब चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ऑटो पलट गया। हादसे के दौरान अफरातफरी मच गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। वहीं, सांबा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!