Amarnath Yatra 2026 : इस बार शिवभक्तों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, जानें कितनी फीसदी तक बढ़ेगा परिवहन किराया

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 May, 2026 08:41 PM

amarnath yatra 2026 the burden on devotees  pockets will increase

उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा 2026 इस बार तीन जुलाई से शुरू हो रही है। 57 दिनों की यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी।

जम्मू   (संजीव):  3 जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान ​शिभक्तों को जम्मू ​स्थित भगवती नगर यात्री निवासी से यात्रा के आधार ​शिविर पहलगाम और बालटाल और फिर जम्मू तक वापसी के लिए इस बार ज्यादा परिवहन किराया भरना पड़ेगा। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की तरफ से यात्रा शुरू होने के एक सप्ताह पहले नई रेट लिस्ट को जारी किया जाएगा।

कारपोरेशन के महा प्रबंधक अब्दुल रशीद वार का कहना है कि प्रदेश सरकार ने अप्रैल महीने से सभी यात्री वाहनों में परिवहन किराये में 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी की  अ​धिसूचना जारी कर इसे लागू किया जा चुका है। ऐसे में श्री अमरनाथ यात्रियों को भी पिछले साल की तुलना में इस बार परिवहन किराया ज्यादा भरना पड़ेगा। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए परिवहन किरायों में बढ़ोत्तरी का अंतिम फैसला सरकार की अनुमति से जल्द ही ले लिया जाएगा। उनका कहना है कि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन मुख्य रूप से परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगा और अपने बेड़े की करीब 200 बसों को उपलब्ध करवाएगा।

उन्होंने बताया कि एसी, डीलक्स और सेमी डीलक्स बसों के लिए परिवहन किराया अलग अलग होगा। कुल मिलाकर नई रेट लिस्ट को जारी करने का काम चल रहा है और इसे यात्रा से पहले सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यात्री निवास भगवती नगर और आधार ​शिविरों में रेट लिस्ट को लगाया जाएगा ताकि अमरनाथ यात्रियों को परिवहन किराये की पर्याप्त सूचना मिले और उनसे कोई मुनाफा वसूली न कर पाए। उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा 2026 इस बार तीन जुलाई से शुरू हो रही है। 57 दिनों की यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!