Srinagar के इस इलाके में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Jan, 2026 07:00 PM

a massive fire broke out in this area of srinagar

इलाके में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

श्रीनगर (मीर आफ़ताब): श्रीनगर के बरज़ुल्ला क्षेत्र स्थित बुलबुल बाग़ इलाके में मंगलवार को एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद फ़ायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज़ विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया।

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार, आग उस कबाड़खाने में लगी जहां बाहरी लोगों की कबाड़ गाड़ियां और अन्य फेंका हुआ सामान रखा गया था। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बड़ी मात्रा में कबाड़ जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से आसपास की कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही कई फ़ायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं ताकि इसे नज़दीकी रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोका जा सके।

PunjabKesari

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और अन्य आपातकालीन टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं और स्थिति को नियंत्रण में रखने के साथ-साथ यातायात को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही मामले की विस्तृत जांच कर वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!