नए आपराधिक कानूनों पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Jul, 2024 04:04 PM

5 day training programme on new criminal laws

इस पाठ्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य प्रतिभागियों को नए आपराधिक कानूनों की व्यापक समझ प्रदान करना है।

उधमपुर: शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में जम्मू जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नए आपराधिक कानूनों पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जम्मू के 46 अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर के स्कूलों में क्या बढ़ेंगी गर्मियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग के Director ने दी जानकारी

इस पाठ्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य प्रतिभागियों को नए आपराधिक कानूनों की व्यापक समझ प्रदान करना है। पुराने और नए कानूनों के बीच तुलना को सुविधाजनक बनाने के लिए इंटरैक्टिव चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं। इस उपलक्ष्य में एस.के.पी.ए. में एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राजिंदर कुमार गुप्ता आई.पी.एस. एस.एस.पी. उपनिदेशक (इंडोर) मुख्यातिथि थे।

यह भी पढ़ें :  डोडा एनकाउंटर : सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

गुप्ता ने पुराने और नए कानूनों के बीच अंतर को समझने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कोर्स का समन्वय अमित प्रकाश सहगल, सीनियर पी.ओ. एस.के.पी.ए. द्वारा एस.आई. सुभाष चंद्र की सहायता से किया जा रहा है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!