Edited By Kamini, Updated: 03 Feb, 2026 10:47 AM

राजौरी जिले में भयानक हादसा हो गया, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजौरी (शिवम बख्शी): राजौरी जिले में भयानक हादसा हो गया, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के शाहदरा शरीफ रोड पर राजकीय डिग्री कॉलेज (GDC) थानामंडी के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा एक मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल और कार दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) थानामंडी ले जाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर कर दिया गया। इस बीच, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम थानामंडी सैयद आबिद हुसैन, नायब तहसीलदार महमूद और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here