Jammu Kashmir में 3 दिन बारिश का अलर्ट!... जानें कहां कितनी होगी बारिश

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Oct, 2025 03:57 PM

3 day rain alert in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

जम्मू  (रोशनी) : जम्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार को जारी पूर्वानुमान में बताया कि 5 से 7 अक्तूबर तक पूरे जम्मू-कश्मीर में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसमें अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हो सकती है। विशेष रूप से जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कश्मीर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जो 6 अक्तूबर को चरम पर रहेगी। 8 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 9 से 14 अक्तूबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

5 से 7 अक्तूबर तक कृषि कार्यों को स्थगित करें किसान

मौसम विभाग ने किसानों को 5 से 7 अक्तूबर के दौरान फसल कटाई और अन्य कृषि कार्यों को स्थगित करने की सलाह दी है। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का खतरा है। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है। कश्मीर संभाग, चिनाब घाटी और पीर पंजाल रेंज के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है, जबकि दक्षिण कश्मीर और चिनाब घाटी के कुछ ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी का भी अनुमान है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!