स्कूल से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों के साथ जंगल में बलात्कार

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jun, 2024 01:57 PM

2 minor girls returning from school were raped in the forest

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऊधमपुर/रामनगर : ऊधमपुर पुलिस ने बलात्कार के 2 आरोपियों को अपराध की घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलीप कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी पंचोंद और रविंदर कुमार पुत्र बंसी लाल निवासी पंचोंद तहसील रामनगर, जिला ऊधमपुर के रूप में हुई है। आरोपियों पर रामनगर के नजदीकी क्षेत्र की 2 नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने का आरोप है।

रामनगर में शनिवार को सूचना प्राप्त हुई कि 2 नाबालिग लड़कियां कल शाम स्कूल में पिकनिक से अपने घर लौट रही थीं कि तभी छतरैड़ी के निकटवर्ती जंगल क्षेत्र में उपरोक्त आरोपियों ने उनके साथ बलात्कार किया। अपराध करने के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना रामनगर में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को छतरैड़ी के जंगल से बेहोशी की हालत में बरामद कर एस.डी.एच. रामनगर में स्थानांतरित कर दिया है। इसके बाद एस.एच.ओ. पुलिस स्टेशन रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!