Gold Rate Today: बढ़ते दामों के बीच जानें 24 कैरेट सोने का नया भाव

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Nov, 2025 05:56 PM

gold rate today know the new price of 24 carat gold amid rising prices

भारत में शादी का सीज़न शुरू होते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क:  भारत में शादी का सीज़न शुरू होते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। खासकर सर्राफा बाजारों में लोगों की भीड़ देखने लायक है। हर तरफ दुकानों पर सोना खरीदने वालों की लाइनें लगी हुई हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोने की कीमतें लगातार बढ़ने के बावजूद भी खरीदारों का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग मानो दाम बढ़ने से पहले जितना हो सके उतना सोना खरीद लेना चाहते हों। घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ऊपर-नीचे हो रही हैं, लेकिन पिछले हफ्ते 24 कैरेट सोने के दाम में करीब ₹3060 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे खरीदार और निवेशक दोनों हैरान हैं।

अगर आप आज रविवार, 16 नवंबर को सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है, ताकि आपको किसी तरह का नुकसान न हो।

16 नवंबर को देश के बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार:

शहर    24 कैरेट (शुद्ध)    22 कैरेट (आभूषण)    18 कैरेट
दिल्ली    ₹1,25,230    ₹1,14,800    ₹93,960
मुंबई    ₹1,25,080    ₹1,14,650    ₹93,810
चेन्नई    ₹1,26,000    ₹1,15,500    ₹96,400
अहमदाबाद    ₹1,25,130    ₹1,14,700    ₹93,860
लखनऊ    ₹1,25,230    ₹1,14,800    ₹93,960
कोलकाता    ₹1,25,080    ₹1,14,650    ₹93,810
पटना    ₹1,25,130    ₹1,14,700    ₹93,860
हैदराबाद    ₹1,25,080    ₹1,14,650    ₹93,810

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!