पुंछ में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं, जनजीवन प्रभावित

Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Jan, 2026 05:09 PM

snowfall in poonch has increased the difficulties for people

पुंछ की मंडी तहसील के सावजियां–लोरन क्षेत्र में हुई ताज़ा बर्फबारी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

पुंछ (धनुज): पुंछ की मंडी तहसील के सावजियां–लोरन क्षेत्र में हुई ताज़ा बर्फबारी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चारों ओर बर्फ की सफ़ेद चादर बिछ जाने से ठंड काफ़ी बढ़ गई है और लोगों की रोज़मर्रा की गतिविधियाँ ठप पड़ गई हैं।

PunjabKesari

लगातार बर्फ गिरने के कारण सड़कों पर भारी फिसलन हो गई है, जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ है। वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं।

बर्फ से ढके पहाड़, सड़कें और मकान क्षेत्र की खूबसूरती तो बढ़ा रहे हैं, लेकिन इससे आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को विशेष परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना ज़रूरत यात्रा न करें और मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सलाह का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!