Kashmir में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट... बर्फबारी से ठंड बढ़ी

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Nov, 2025 12:41 PM

weather changes in kashmir temperature drops  cold increases due to snowfall

बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में सूखे से राहत मिली है।

पुलवामा, कुपवाड़ा ( मीर आफताब ) :  कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों की तरह, पुलवामा जिले के मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई, जबकि जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। पुलवामा जिले के अंदरूनी इलाकों में हल्की बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है। बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में सूखे से राहत मिली है, लेकिन बर्फबारी के बाद अंदरूनी इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में ताज़ा बर्फबारी के बाद, 99 आरसीसी (बीकन) ने रेश्वरी से राधा मार्ग पर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। समय पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य खराब मौसम के बावजूद वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना और क्षेत्र में संपर्क बनाए रखना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!