अमरनाथ यात्रा : बेस कैंप एंट्रेंस पर लगाए गए स्पेशल सिक्योरिटी फ्रेम डोर्स

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Jun, 2024 10:21 AM

security frame doors with cctv cameras installed at base camp entrance

इसमें गाड़ियों को फ्लैग ऑफ करने के साथ-साथ जम्मू बेस कैंप से कश्मीर घाटी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और विभिन्न इंतजामों का जायजा लिया गया।

जम्मू(रविंदर): जम्मू के भगवती नगर में स्थित यात्री निवास बेस कैंप एंट्रेंस पर सी.सी.टी.वी. कैमरा वाले सिक्योरिटी फ्रेम डोर्स लगाए गए हैं। इस सिक्योरिटी चेक से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और ये सुनश्चित किया जाएगा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु यात्री निवास बेस कैंप में एंटर ना हो सके। इसके अलावा यात्री निवास के बाहर सी.आर.पी.एफ. की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा पर छाया आतंकी साया,  सुरक्षा को लेकर सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर रख रहे इस तरह नजर

यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यात्रा जम्मू यात्री निवास बेस कैंप से लेकर बनिहाल और बनिहाल से लेकर पहलगाम और बालटाल बेस कैंप तक सी.आर.पी.एफ. के घेरे में चलेगी। 28 जून को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास बेस कैंप से यात्रियों का पहला जत्था रवाना होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा की तैयारियों की फाइनल समीक्षा के लिए आज यानी 26 जून को मॉक ड्रिल की गई। इसमें गाड़ियों को फ्लैग ऑफ करने के साथ-साथ जम्मू बेस कैंप से कश्मीर घाटी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और विभिन्न इंतजामों का जायजा लिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!