लद्दाख : PM Modi ने शिंकुन ला सुरंग परियोजना का किया उद्घाटन, जानें इसका फायदा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Jul, 2024 01:33 PM

pm modi inaugurated the shinkun la tunnel project

जानकारी के अनुसार पी.एम. मोदी ने वर्चुअली शिंकुन ला सुरंग परियोजना के लिए पहला विस्फोट किया।

लद्दाख: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर लद्दाख पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सुबह द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें सलाम किया। इसके बाद उन्होंने शिंकुन ला सुरंग परियोजना का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें :  धड़ल्ले से चल रहा था फर्जी गन लाइसेंस का धंधा, पुलिस ने किया पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार पी.एम. मोदी ने वर्चुअली शिंकुन ला सुरंग परियोजना के लिए पहला विस्फोट किया। इसके बाद अब सुरंग बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस समारोह दौरान पी.एम. मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीनों सेना प्रमुख शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर कैलाश ह/त्याकांड मामले का Mastermind गिरफ्तार, IAS अधिकारी से जुड़े तार

क्या है शिंकुन ला सुरंग

शिंकुन ला सुरंग 4.1 किमी लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग है। इसकी ऊंचाई लगभग 15,800 फीट है। इस सुरंग में हर 500 मीटर की दूरी पर एक क्रॉस रोड बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। इसके निर्माण से न केवल देश के सशस्त्र बलों और उपकरणों की त्वरित आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी। इसके अलावा यह सुरंग फायर ब्रिगेड, कम्युनिकेशन सिस्टम आदि सुविधाओं से लैस होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!