Jammu Kashmir Breaking : सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ चली गोलियां (VIDEO)
Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Oct, 2024 10:45 AM

जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहनों पर गोलीबारी होने की सूचना मिली है।
अखनूर(रोहित मिश्रा): जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के वाहनों पर गोलीबारी होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार शहर के जोगवान इलाके में सोमवार सुबह संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह ने कथित तौर पर भारतीय सेना के वाहनों पर गोलीबारी की। कथित घटना के बाद सेना ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
यह भी पढ़ें : माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए IRCTC का Diwali पर खास पैकेज, चिनाब पुल से गुजरेगी ट्रेन
जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:25 बजे जोगवान में शिवासन मंदिर के पास बट्टल इलाके में कम से कम तीन से चार आतंकवादियों ने एम्बुलेंस सहित भारतीय सेना के वाहनों पर गोलियां चलाईं। इस दौरान करीब 15-20 राउंड फायरिंग की गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस हमले के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Diwali पर पूजा दौरान भूल कर भी न करें यह गलती, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
बता दें कि इस क्षेत्र में मनावर तवी नदी से आतंकवादी घुसपैठ और सेना के जवानों पर हमलों का इतिहास रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Jammu Kashmir में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौ*त, 5 घायल

Jammu Kashmir में Weather को लेकर Alert जारी तो वहीं लाखों का प्रोजेक्ट शुरू, पढ़ें आज की Top 6...

Jammu Kashmir : घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, NH-44 को लेकर जारी हुई नई Traffic Advisory

Social Media यूज करने से पहले पढ़ लें यह खबर, Jammu Kashmir Police ने जारी की Advisory

Jamma Kashmir के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी, ठंड बढ़ने की आशंका

आतंकी साजिश पर बड़ा वार! जम्मू-कश्मीर में Joint Operation, AK-47 और Grenades बरामद

Jammu में चोरों का आतंक! एक ही रात में 8 दुकानों में सेंध, इलाके में हड़कंप

जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना, सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान

J&K Top-6: जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश पर बड़ा वार, तो वहीं Katra में ट्रैफिक पुलिस सख्त, पढ़ें...

J&K Top-6 : जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकी ढेर, तो वहीं Jammu में 3 पुलिस कर्मी घायल,...