सुरक्षाबलों और लोगों ने भरपूर जोश के साथ मनाया योग दिवस, देखें तस्वीरें

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jun, 2024 10:02 AM

yoga day celebration in jammu

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश भर में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

अखनूर/जम्मू/कटड़ा(रोहित मिश्रा/मुकेश/अमित): दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश भर में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 46वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल व ब्रह्मकुमारी संस्थान ने बटालियन मुख्यालय अखनूर में 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय गोग दिवस की थीम ‘स्वंय और समाज के लिए योग’ तय की गई है। योग शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। इस आयोजन में सीमा सुरक्षा बल के करीब 200 कर्मचारियों तथा 50 से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

PunjabKesari

वहीं सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस.पूरा के महात्मा गांधी पार्क में पतंजलि योग समिति की ओर से आज योग शिवर लगाया गया। इसमें योग साधक रिटायर्ड कैप्टन हंसराज की तरफ से लोगों को योगासन करवाएं गए। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना मुख्य तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने लोगों से कहा कि वह शरीर को फिट व निरोग रखने के लिए प्रतिदिन योगासन करें।

PunjabKesari

इसके अलावा माता वैष्णो देवी यात्रा के आधार शिविर कटड़ा में स्थित मल्टीपर्पज स्टेडियम में भी योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!