Udhampur: रूटीन चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Jul, 2026 07:18 PM

udhampur major revelation during routine check

आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और अवैध शराब जब्त कर ली गई।

ऊधमपुर  (रमेश): अवैध शराब व्यापार के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए, ऊधमपुर पुलिस ने चनैनी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को 40 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार चनैनी पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति को रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से JK स्पैशल व्हीस्की की 40 बोतलें (प्रत्येक 250 मिलीलीटर) बरामद कीं। आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र सतपाल निवासी घारियां खुर्द, चनैनी, जिला ऊधमपुर के रूप में हुई है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और अवैध शराब जब्त कर ली गई। इस संबंध में, चनैनी पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक FIR दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!