Udhampur में दर्दनाक सड़क हादसा, 1 की मौ*त, कई घायल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Oct, 2025 05:45 PM

tragic road accident in udhampur

जिले की मजलता तहसील के छोए-पंजियां इलाके में शनिवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ।

उधमपुर : जिले की मजलता तहसील के छोए-पंजियां इलाके में शनिवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, हादसा एक ईको वाहन (नंबर JK14K-3514) के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकराने से हुआ। हादसे में रवि सिंह, पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी छोए-पंजियां की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है—

  1. नरेश सिंह (22 वर्ष), पुत्र महिंदर सिंह, निवासी छोए-पंजियां
  2. राजिंदर सिंह (21 वर्ष), पुत्र गियान सिंह, निवासी डो
  3. हरदेव सिंह (लगभग 21–22 वर्ष), पुत्र कंसो राम, निवासी छोए-पंजियां

सभी घायलों को इलाज के लिए बिलावर अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने तथा ख़राब सड़कों की मरम्मत की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!