जम्मू-कश्मीर में रविवार के लिए जारी हुआ Traffic Plan, सड़क पर निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

Edited By VANSH Sharma, Updated: 13 Sep, 2025 11:42 PM

traffic plan released for sunday in jammu and kashmir

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। उधमपुर के थराड़ क्षेत्र में सड़क ऊबड़-खाबड़ और असमान होने के कारण यहां सिर्फ एक लेन से ही गाड़ियां गुजर रही हैं। इसी वजह से हाईवे पर दिनभर भारी जाम की स्थिति बनी रही। कई भारी वाहन (HMVs) यहां फंस गए, जिन्हें JCB और लोडर की मदद से निकाला गया।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि अभी जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर छोटे वाहन (LMVs) को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही डोडा, किश्तवाड़ और रामबन से जम्मू की ओर ट्रैफिक भी हाईवे पर बंद रहेगा। हालांकि, मुगल रोड छोटे वाहनों के लिए खुला है। यात्री गाड़ियां जम्मू और श्रीनगर दोनों ओर से इस मार्ग से आ-जा सकती हैं। लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर निर्णय सड़क की स्थिति देखने के बाद कल लिया जाएगा।

अन्य मार्गों की स्थिति

  • किश्तवाड़–सिंथन–अनंतनाग रोड (NH-244): मौसम साफ और सड़क ठीक होने पर सिर्फ छोटे वाहनों को दोनों ओर से अनुमति दी जाएगी। समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक (अनंतनाग की ओर) और सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक (किश्तवाड़ की ओर) तय किया गया है।
  • सोनमर्ग-गुमरी रोड (SSG रोड): मौसम साफ रहने पर तय समय में यातायात चलेगा। सुबह 5 बजे से 10 बजे तक मिनामर्ग से श्रीनगर की ओर, और दोपहर 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सोनमर्ग से कारगिल की ओर गाड़ियां जाएंगी।
  • मुगल रोड: छोटे वाहनों को सुबह 6 बजे से शाम 5:30 बजे तक बेहरमगला (बफलियाज़) से और सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक हेरपोरा (शोपियां) से आने-जाने की अनुमति होगी। सिर्फ 6-टायर वाले जरूरी सामान ढोने वाले ट्रक सुबह 9 बजे तक पुंछ से शोपियां की ओर जा सकेंगे।

कटऑफ टाइम (LMVs/कारें – मुगल रोड)

  • जम्मू से निकलने वाली गाड़ियों के लिए अखनूर से 11:30 बजे, राजौरी से 2:30 बजे और बेहरमगला से शाम 4:30 बजे तक का समय तय है।
  • श्रीनगर से निकलने वाली गाड़ियों के लिए TRC श्रीनगर से दोपहर 1:30 बजे और हेरपोरा से शाम 4 बजे तक का समय तय किया गया है।

लोगों से अपील

यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले सड़क की स्थिति और ताज़ा जानकारी संबंधित ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (TCU) से जरूर प्राप्त करें।

  • जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103
  • श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103
  • रामबन: 9419993745, 1800-180-7043
  • उधमपुर: 8491928625
  • किश्तवाड़ PCR: 9906154100
  • कारगिल PCR: 9541902330, 9541902331

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!