Accident: पहाड़ से टकराया टिप्पर, चालक व सहचालक बुरी तरह घायल

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jun, 2024 04:27 PM

tipper collided with the mountain driver and co driver badly injured

आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर उपचार हेतु उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती करवाया गया।

पुंछ ( धनुज शर्मा ) : रविवार दोपहर जिले की मेंढर तहसील के सलोत्री क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार हेतु उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Good News : हृदय रोगियों के लिए खुशखबरी, GMC Jammu में जल्द शुरू होने जा रही ये सुविधा

 प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर टिप्पर नंबर जेके12बी3755 सामान लेकर कहीं जा रहा था, जब टिप्पर सलोत्री क्षेत्र में पहुंचा तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई। टिप्पर चालक द्वारा वाहन को नियंत्रण करने का प्रयास किया गया, परंतु वाहन पहाड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन चालक एवं सहचालक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर उपचार हेतु उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायलों का उपचार शुरू किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी मेंढर डॉ. अशफाक ने कहा कि घायलों की स्थिति नियंत्रण में है और दोनों खतरे से बाहर हैं। वहीं पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!