J&K के कालाकोट में अचानक मच गया हड़कंप, मौके पर पहुंची Security Forces

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jul, 2025 05:58 PM

there was a sudden commotion in kalakot of j k

सूचना मिलते ही कालाकोट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

कालाकोट :  पुलिस स्टेशन कालाकोट के अंतर्गत आने वाली पंचायत भाई क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2:55 बजे एक 51 एमएम मोर्टार बम मिलने की खबर सामने आई है। इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध बम मुंशी खान पुत्र हुसैन बख्श की जमीन पर पड़ा हुआ मिला, जिसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही कालाकोट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि बम को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया जा सके।

पुलिस ने बताया कि यह मोर्टार बम .51 एमएम का है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम वहां कैसे पहुंचा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!