Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Jul, 2026 08:23 PM

इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की भी अपील की।
पुंछ ( धनुज शर्मा ) : पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के अड़ी गांव में शुक्रवार को लगातार हुई भारी बारिश के चलते अड़ी स्दूति नाला उफान पर आ गया है, जिससे बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों और कृषि भूमि में घुस गया है। इस अचानक आई बाढ़ से कई मकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी जलमग्न हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही SDM मेंढर इमरान राशिद, नायब तहसीलदार मेंढर, SDPO मेंढर, एसएचओ हरनी, पुलिस पोस्ट अड़ी के प्रभारी, पुलिस कर्मी तथा एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक आकलन के अनुसार, गांव अड़ी में कई रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा भी बाढ़ की चपेट में आया है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का विस्तृत सर्वे कर रही है ताकि वास्तविक क्षति का आकलन किया जा सके। प्रशासन के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं और प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इस बीच, पीडीपी नेता सरदार वसीम खान तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष बरलाम शर्मा ने भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सरकार, फ्लड कंट्रोल विभाग और जिला प्रशासन से आरि सुरहोटी नाले के किनारे सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) का निर्माण कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की भी अपील की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here