जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Sep, 2025 12:16 PM

terrorist plot foiled in jammu and kashmir huge cache of ammunition recovered

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

पुंछ ( धनुज शर्मा ) : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पुंछ सेक्टर में भारी मात्रा में हथियार और युद्ध जैसी सामग्री बरामद की है।
यह संयुक्त अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया, जिसके तहत तलाशी के दौरान AK सीरीज की एक राइफल, चार AK मैगजीन, 20 हैंड ग्रेनेड और अन्य संदिग्ध युद्ध सामग्री बरामद की गई।

सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और तलाशी अभियान अब भी जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इस अभियान से आतंकवादियों की किसी बड़ी साजिश को नाकाम करने में मदद मिली है। तलाशी अभियान अभी भी जारी  है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!