Breaking: बॉर्डर एरिया में गश्त दौरान भयानक हादसा, 4 पुलिसकर्मी घायल
Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Oct, 2025 08:59 PM

पुलिस द्वारा हादसे की वजह और विस्तृत जानकारी अभी पता लगाई जा रही है।
पुंछ (धनुज शर्मा): पुंछ जिले के गुरसाई मेंढर क्षेत्र में आज एक भयानक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक पुलिस वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना बॉर्डर एरिया में गश्त के दौरान हुई। पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे तभी उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस हादसे की वजह और विस्तृत जानकारी पता लगा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here