J&K: शिक्षक का चौंकाने वाला कारनामा, CCTV फुटेज ने खोली पोल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Dec, 2025 03:32 PM

teacher s shocking act cctv footage exposes the truth

जांच के दौरान CCTV फुटेज की पड़ताल की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

रियासी (अमित शर्मा): माहौर क्षेत्र के जेके बैंक भगा शाखा में 29–30 नवंबर की रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधन की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सब-इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की अगुवाई में, एसएचओ और डीएसपी की निगरानी में टीम मौके पर पहुंची।

 

PunjabKesari

जांच के दौरान बैंक के CCTV फुटेज की पड़ताल की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान शबीर अहमद, पुत्र कमर दीन, निवासी तुक्सान, माहौर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि शबीर अहमद एक स्थानीय स्कूल में शिक्षक है और उसने इसी बैंक से लाखों रुपये का लोन भी ले रखा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या लोन के दबाव में उसने यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई और कारण था।

PunjabKesari

साथ ही, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी चोरी की कोशिश में अकेला था या किसी और की भी इसमें भूमिका हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। माहौर पुलिस ने इस घटना के संबंध में FIR नंबर 72/2025, धारा 331(4), 34(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!