Jammu: अस्पताल में इलाज दौरान महिला की संदिग्ध मौ*त, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By VANSH Sharma, Updated: 29 Aug, 2025 07:10 PM

suspicious death of woman during treatment in hospital

नौशहरा के गांव चौकी की रहने वाली एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में जम्मू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जम्मू डेस्क (शिवम बक्शी): नौशहरा के गांव चौकी की रहने वाली एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में जम्मू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।इसके बाद परिजनों ने एडीसी नौशहरा से मुलाकात कर आरोप लगाया कि महिला की मौत गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने के कारण हुई है।

परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले महिला को उप जिला अस्पताल नौशहरा में लाया गया था, जहां उसे दर्द का एक इंजेक्शन लगाया गया। कुछ दिनों बाद महिला को फिर से अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे नौशहरा से राजौरी रेफर कर दिया और फिर राजौरी से जम्मू भेज दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि महिला को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने परिजनों की बातें सुनीं और एक टीम गठित की है, जो इस मामले की जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!